फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने हॉटस्पॉट रम्पुरा गांव का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। जिले के गए नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रभूषण त्रिपाठी ने रविवार को बिधूना तहसील सभागार में एसडीएम व अन्य अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में कहा कि जिले की सीमा पर बैरियर लगाकर चेक करें। ट्रक आदि पर बैठकर आ रहे लोगों को रोककर उनकी टेस्ट रिपोर्ट चेक करें। अगर कोई अपनी टेस्ट रिपोर्ट नहीं दिखाता तो उसे नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में चेकअप कराए। इसके बाद हॉटस्पॉट गांव रम्पुरा, शेल्टर होम का निरीक्षण कर वहां की हकीकत परखी।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. चन्द्रभूषण ने बिधूना तहसील पहुंचकर एडीएम एमपी सिंह, उपजिलाधिकारी राशिद अली, तहसीलदार गौतम सिंह, बिधूना बीडीओ सौरभ श्रीवास्तव, अछल्दा बीडीओ अश्वनी सिंह, एरवाकटरा बीडीओ राजेन्द्र सिंह, ईओ निषाद मधुरमय, अछल्दा ईओ सरल प्रताप, क्षेत्राधिकारी मुकेश प्रताप सिंह के साथ क्षेत्र में कोरोना के रोकथाम के लिए समीक्षा बैठक की। बैठक के बाद एरवाकटरा क्षेत्र के हॉटस्पॉट रम्पुरा पहुंचकर जानकारी ली।
उन्होंने बिधूना नगर में बनाये शेल्टर होम मानसरोवर पहुंचकर दूसरे राज्यों के आए प्रवासी कामगारों से जानकारी ली। इसके बाद वह खुशी गेस्ट हाउस पहुंचे और 37 लोगों से खाना आदि समय से मिलने की जानकारी की। कम्यूनिटी किचेन का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

तहसील सभागार में नोडल अधिकारी डॉ. चन्द्र भूषण त्रिपाठी ने बीडीओ ईओ के साथ बैठक में कहा कि गांव में निगरानी समिति प्रधानों से रोज संपर्क करें। नगर में भी मोहल्ला समिति बनाकर लोगों की निगरानी करें। कोई भी व्यक्ति बिना चेकअप के गांव नगर मोहल्लों में न आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें