औरैया। शहर के गायत्री नगर मोहल्ले के लोगों ने लॉकडाउन को लेकर जागरूकता दिखाई है। मुख्य मार्ग पर पट्टियां लगाकर बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगा दी है।
लोगों का कहना है कि सिर्फ मोहल्ले के लोगों को ही अपने घरों तक आने की छूट दी गई है। साथ ही दूध और सब्जी वालों के लिए रोक नहीं है। अगर कोई दूसरे मोहल्ले का व्यक्ति यहां आना चाहे तो मोहल्ले के लोगों से अनुमति लेने के बाद ही मोहल्ले में दाखिल हो सकेगा। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि उन्होंने यह फैसला सतर्कता के तहत लिया है। गायत्री नगर मोहल्ले की सात सौ के करीब आबादी है।