फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सांसद ने गिनाई उपलबधियां

Fri, 04 Sep 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम कमारा में निर्मित कमारा पुल का लोकार्पण पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया ने किया। इस मौके पर पूर्व सांसद ने सपा सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों की जानकारी देकर आने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एवं विधानसभा चुनावों में सपा के पक्ष में जुटने का आह्वान किया।
विज्ञापन



 
कठेरिया की निधि से ग्राम कमारा में 80 लाख रुपये की लागत से कमारा पुल का निर्माण कराया गया। इस पुल के लोकार्पण अवसर पर पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में क्षेत्र के कई पुलों का निर्माण कराया।

विकास कराने में सपा का कोई जोड़ नहीं है। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कमारा रोड को 20 लाख रुपये में बनवाकर गांव के लोगों को सुविधा दी। सपा किसान एवं ग्रामीणों की पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने केवल लोगों के हाथों में झाड़ू पकड़ाई और बैंकों में खाते खुलवाए। इस पार्टी ने देश की जनता के साथ छलावा किया है।
विज्ञापन



 
सयुस जिलाध्यक्ष कल्लू यादव, सपा के दिबियापुर विधानसभा अध्यक्ष कमलेश यादव, सपा शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष प्रोफेसर गजेंद्र यादव, प्रमोद यादव, मोहित यादव आदि ने संबोधित किया। अशोक चौबे, ओमप्रकाश तिवारी, धर्मेंद्र, हरिश्चंद्र कठेरिया आदि ने मुख्य अतिथि का फूल मालाओं से लादकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें