फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: आचार्य ने पुलिस को दी लूट की झूठी सूचना

Mon, 18 May 2026 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। आचार्य की ओर से दी गई लूट की सूचना पुलिस जांच में फर्जी निकली। उन्होंने कहा कि उनकी कार के पास एक बाइक रुकी थी, इससे उन्हें डर के मारे पुलिस को लूट की सूचना दे दी।
विज्ञापन

कानपुर देहात के थाना रूरा के गांव तिगाई निवासी आचार्य लक्ष्मीकांत द्विवेदी, अपने पुत्र आचार्य शोभित द्विवेदी और सहायक आचार्य शंभू शुक्ला के साथ अजीतमल क्षेत्र के गांव रसूलपुर कला में भागवत कथा करने आए थे।
रविवार शाम को कथा का विधि-विधान से समापन हुआ, इसके बाद तीनों कार से अपने घर लौट रहे थे। तभी बाबरपुर-फफूंद मार्ग पर अचानक उनके आगे चल रही एक बाइक किसी कारणवश रुक गई और फिर पलक झपकते ही तेज रफ्तार में आगे निकल गई। कार में बैठे आचार्य को अचानक यह डर सताने लगा। इसके बाद आचार्य ने पुलिस को लूट की सूचना दे दी।
विज्ञापन

जानकारी पर पहुंचे ग्रामीणों ने भाग रहे दो संदिग्धों को पकड़ लिया। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच की। इस दौरान आचार्य ने बताया कि घबराहट और संदेह के चक्कर में पुलिस को लूट की झूठी सूचना दी थी। जांच में सामने आया कि कथा की दक्षिणा का एक बड़ा हिस्सा वो पहले ही साउंड वाले को भुगतान कर चुके थे, और बाकी बची रकम उनके पास पूरी तरह सुरक्षित मिली।
आचार्य ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए लिखित माफीनामा दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने बताया कि लूट की सूचना झूठी थी। रुपये आचार्य के पास मिल गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें