फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: घाटे में चलने वाली बसें दूसरे रूटों पर हो रहीं शिफ्ट

Mon, 18 May 2026 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-10- रोडवेज से रवाना होने के लिए खड़ी बस। संवाद
विज्ञापन
औरैया। पिछले दिनों जहां टोल टैक्स बढ़ा तो वहीं अब डीजल के भाव में बढ़ोतरी हो गई है। ऐसे में परिवहन निगम ने घाटे वाली बसों को अधिक आय वाले रूटों पर चलाकर घाटे की भरपाई करने का काम डिपो में शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

पिछले दिनों टोल टैक्स में हुई बढ़ोतरी के बाद डिपो की ओर से किराए में बढ़ोतरी नहीं की गई थी। वहीं हाल ही में डीजल के भाव में बढ़ोतरी के बाद भी डिपो को किराए को लेकर कुछ खास निर्देश निगम से नहीं आए हैं लेकिन घाटे में चल रही बसों के पहिये थामने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सवारियों के अभाव में आय न जुटा पाने वाली बसों को दूसरे रूटों पर चलाने का काम शुरू कर दिया गया है ताकि डिपो राजस्व घाटे से उबर सके।
शनिवार शाम आगरा से लौटी सहायल जाने वाली बस को डिपो में ही खड़ा करा लिया गया। इसे रविवार को कानपुर रूट पर चलाया गया। इसके पीछे की वजह राजस्व घाटा बताया गया। इसी तरह अन्य रूटों पर भी चलने वाली बसों के राजस्व घाटे के प्रति डिपो ने रूट बदलाव का काम शुरू कर दिया गया है। हालांकि यह बदलाव महज घाटे से बचने के लिए है। बाद में इन बसों को दोबारा से उन्हीं रूटों पर चलाया जाएगा।
विज्ञापन

-
निगम की ओर से घाटे में चल रही बसों को रोकने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी बस का संचालन न रुके। इसके लिए उन्हें अधिक आय वाले रूट पर चलाकर दोबारा से राजस्व को मेनटेन किया जा रहा है। डीजल के भाव में हुई बढ़ोतरी के बाद यह सावधानी बरती जा रही है।-अपर्णा मीनाक्षी, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें