फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बीईओ को धमकी देने का आरोप, शिक्षामित्र से मांगा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। स्वतंत्रता दिवस पर बीआरसी भाग्यनगर में गलत तरीके से ध्वजारोहण के मामले में ध्वजारोहण का वीडियो बनाने और नियम का हवाला देने वाले शिक्षामित्र रमाकांत मिश्रा को बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उनसे छह बिंदुओं पर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

15 अगस्त को सुबह 8:01 बजे बीईओ दाताराम ने बीआरसी भाग्यनगर केंद्र पर ध्वजारोहण किया था। आरोप है कि उन्होंने झंडे को ऊपर ही बंधा रहने दिया। स्वतंत्रता दिवस पर झंडे को रस्सी से ऊपर खींचकर फहराया जाता है। शिक्षामित्र रमाकांत मिश्रा ने इस पर आपत्ति जताई। शिक्षामित्र ने बताया कि वीडियो पर अधिकारी ने नियम समझाने के बजाय कैमरा बंद कराने की कोशिश की।

वहीं, बीएसए कार्यालय ने बीईओ की आख्या के आधार पर शिक्षामित्र रमाकांत मिश्रा पर छह आरोप लगाए हैं। इनमें 11 अगस्त को निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित रहना, बीईओ को फोन पर दबाव बनाना, व्हाट्सएप पर धमकी भरे संदेश भेजना, विद्यालय को बदनाम करने की धमकी देने, 15 अगस्त को बीआरसी आकर अमर्यादित व्यवहार करने और कार्यक्रम में बाधा डालने का आरोप भी लगा है। बीएसए संजीव कुमार ने रमाकांत मिश्रा से तीन दिन में जवाब मांगा है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें