फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: तिजोरी का ताला खोलकर लाखों के जेवर चोरी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दिबियापुर/फफूंद। कंचौसी क्षेत्र के गांव बिहारीपुर व फफूंद क्षेत्र के मोहल्ला चमनगंज में गुरुवार रात तिजोरी खोलकर लाखों रुपयों, नकदी व मोबाइल चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दिबियापुर के गांव बिहारीपुर निवासी छुन्नी तिवारी पत्नी कपिल तिवारी ने तहरीर में आरोप लगाया कि 25 अप्रैल की रात में उनके पति राधेश्याम रामायण सुनने के लिए गांव में गए थे। वह और उनका दिव्यांग बेटा देव ही घर पर थे। वह घर के दरवाजे के पास लेटी थी। रात लगभग एक बजे दरवाजे की कुंडी खोलकर गांव का ही एक युवक घर के अंदर घुस गया।
विज्ञापन

यहां रखी चाबी से अलमारी का ताला खोलकर आरोपी ने लगभग पांच लाख रुपये के जेवर, पांच हजार रुपये नकद व मोबाइल चोरी कर लिया। जब आरोपी सामान लेकर घर से भाग रहा था। तभी पीड़िता की आंख खुली उसे भागते देखा। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान का कहना है कि पीड़िता के गांव के ही एक नशेबाज पर शक जताया है। दरोगा को जांच के लिए मौके पर भेजा गया है। जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सोते रहे परिजन, सेफ खोलकर चोरी
फोटो26एयूआरपी 26- जानकारी देता देवेंद्र कुमार। संवाद
फफूंद। मोहल्ला चमनगंज में गांव करही निवासी देवेंद्र कुमार एक मकान में परिवारीजनों के साथ रहते है। गुरुवार की रात वह पुत्री सोनम, पुत्र सनी और भांजे सागर के साथ कमरे में सो रहे थे। छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने कमरे में रखी सेफ व बक्सा खोलकर उसमें रखे 57 हजार रुपये के अलावा सोने व चांदी के जेवर चोरी कर लिए। कमरे में रखा मोबाइल फोन पर चोर चोरी कर ले गए। शुक्रवार की सुबह जब देवेंद्र व अन्य की नींद खुली तो कमरे में सामान बिखरा पाया। जिसकी जानकारी देवेंद्र ने थाना पुलिस को दी। थाना अध्यक्ष गंगा दास गौतम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें