फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म कर जलाने का लगाया आरोप

Sun, 05 Jun 2016 11:51 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
रेप, सेक्स क्राइम - फोटो : demo pics
विज्ञापन
एरवाकटरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग दलित लड़की ने दो दबंगों पर छह माह पहले खेत में बलात्कार करने और ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि दबंगों के डर से वह घर में ही इलाज करा रही थी। दबंगों की निगेहबानी से किसी तरह छूट कर पिता के साथ अधजली हालत में एसपी कैंप कार्यालय पहुंची पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


घटना के मुताबिक 31 दिसंबर 2015 को पीड़िता शाम को खेत पर शौच के लिए गई थी। उस दौरान गांव के दो दबंग युवकों ने उसको दबोचकर बारी-बारी से बलात्कार किया। पीड़िता ने बताया कि घटना के दूसरे दिन उसने पिता से दबंगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत करने की बात कही। इसकी भनक मिलते ही दबंगों ने अपनी बहनों को भेज कर पीड़िता को खेतों पर बुला लिया। वहां पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर पीड़िता को जलाकर मारने का प्रयास किया। इससे पीड़िता गंभीर रूप से झुलस गई। दबंगों ने पीड़िता के पिता को भी पुलिस में शिकायत करने पर घर के साथ-साथ उसको भी जला देने की धमकी दी।

रविवार को एसपी कैंप कार्यालय पहुंची पीड़िता ने बताया कि पिछले छह माह से दबंग उसको और परिवार को बंधक बनाकर निगेहबानी में रखे रहे। आज हालत खराब होने पर पीड़िता के पिता गांव वालों की मदद से गांव से निकले। पीड़िता ने एसपी अतुल शर्मा को घटना की तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कर दोषियों को गिरफ्तार किए जाने की गुहार लगाई। साथ ही परिवार की सुरक्षा की मांग की। पुलिस ने पीड़िता को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


घटना उनके संज्ञान में आई है। मामले की जानकारी कर जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी हाेंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन

अतुल शर्मा, एसपी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें