फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बोलेरो चोरी और फर्जी नंबर प्लेट के मामले में आरोपी को जमानत

Fri, 11 Sep 2026 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। बिधूना कोतवाली क्षेत्र के करीब छह साल पुराने बोलेरो चोरी और कूटरचित दस्तावेजों के मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय ने आरोपी संतोष को राहत देते हुए जमानत मंजूर कर ली है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश मयंक चौहान की अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद लिया फैसला ।
विज्ञापन

वादी मुकदमा मनोज कुमार ने बिधूना कोतवाली 24 फरवरी 2020 को मुकदमा दर्ज कराया था कि उनकी बोलेरो उनके आवास पर खड़ी थी, जिसे नौ फरवरी 2020 की रात चोरों ने पार कर दी थी। शुक्रवार को मामले की सुनवाई की गई। दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद कोर्ट ने आरोपी संतोष को 40 हजार रुपये के व्यक्तिगत बंधपत्र और समान धनराशि के एक जमानती दाखिल करने पर जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है।
-
न्यायमूर्ति निर्माणाधीन जिला जजी का आज करेंगे निरीक्षण
औरैया। इलाहाबाद हाईकोर्ट के प्रशासनिक न्यायमूर्ति अरुण कुमार शुक्रवार देर शाम इलाहाबाद से कार से दिबियापुर स्थित आशियाना गेस्ट हाउस गेल गांव पहुंचे। शनिवार सुबह 10 बजे राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ करने के बाद 12 बजे वह जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व महामंत्री के साथ बैठक कर वकीलों की समस्याओं को सुनेंगे। करीब एक बजे वह न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे। उनके सुबह आने पर गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया जाएगा। इससे पहले जिला जज मयंक चौहान के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, एसपी अभिषेक भारती, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, एमएसीटी के पीठासीन जज व अन्य न्यायिक मजिस्ट्रेट उनका स्वागत करेंगे। जिला जज के प्रशासनिक अधिकारी सत्य प्रकाश त्रिपाठी के अनुसार न्यायमूर्ति शाम चार बजे गेल गांव से रवाना हो जाएंगे। वहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों को निपटाने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। सभी बैंकों व सरकारी विभागों ने विशेष शिविर जिला जजी में लगेगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें