फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त बनकर लगाई युवक को 70 हजार की चपत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। साइबर ठग ने दोस्त बनकर राज बहादुर राजपूत से उनके बैंक खाते की डिटेल और ओटीपी नंबर हासिल कर लिया। इसके बाद उनके खाते से 70 हजार रुपये पार कर दिए। पुलिस ने राम बहादुर की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दखनाई गांव निवासी रामबहादुर राजपूत ने बताया कि मंगलवार की सुबह 10:50 बजे उनके मोबाइल पर चंद्रशेखर नाम के एक व्यक्ति ने फोन किया। उसने खुद को उसका दोस्त बताया। कहा कि मै कानपुर आ रहा है। उसके पास काफी कैश है, जिसे साथ लेकर वह नहीं चल सकता। इसलिए रुपये उसके खाते में डालने हैं। राम बहादुर की मुताबिक वह शातिर की बातों में फंस गया और अपने बैंक खाते की डिटेल और ओटीपी नंबर उसे बता दिया। थोड़ी देर उसके खाते से रुपये निकलना शुरू हो गए। उसके बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा दिबियापुर के खाते से शातिर ने चार बार में 70 हजार रुपये पार कर दिए। राम बहादुर के मुताबिक उसने अपने खाते के लेनदेन पर रोक लगवा दी है। साथ ही थाने में तहरीर भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें