अछल्दा। बिधूना से आलू के बोरे लादकर अछल्दा जा रही पिकअप में डंपर ने टक्कर मार दी। पिकअप अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकराकर पलट गई और उसमें सवार दो लोग घायला हो गए। डंपर का पीछा कर ग्रामीणों ने चालक को पकड़ा और पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया। विद्युत पोल क्षतिग्रस्त होने की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
ग्रामीणों ने डंपर चालक को पकड़ कर उसकी पिटाई कर दी। फिर पुलिस को सूचना दी। पुलिस चालक को ग्रामीणों के कब्जे से छुड़ाकर थाने ले गई। वहीं, विद्युत विभाग की संपत्ति को नुकसान पहुंचने पर जेई प्रदीप कुमार ने पिकअप मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
अछल्दा थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि विद्युत विभाग के जेई की तहरीर पर पिकअप मालिक पर रिपोर्ट दर्ज कर की गई। उरई के उमरखेड़ा गांव के डंपर चालक जयचंद्र को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा गया है। जेई प्रदीप कुमार ने बताया कि देर शाम विद्युत आपूर्ति चालू करा दी गई है।