फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिडंत में एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहायल(औरैया)। थाना क्षेत्र के सहायल-लहरापुर मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में खेत में फसल देखने जा रहा किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल किसान को अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल पर हेलमेट मिला है। पुलिस दूसरे बाइक सवार की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

मूल रूप से गांव मुघरिया निवासी राजेंद्र उर्फ राजू (44) पुत्र छोटेलाल मंगलवार की दोपहर बाइक से अपने घर दिबियापुर जा रहे थे। जैसे ही वे सारी गांव के अंधे मोड़ के पास पहुंचे, तभी उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। टक्कर लगते ही राजेंद्र सड़क पर गिरकर लहूूलुहान हो गए।
जबकि दूसरा बाइक सवार मौके से भाग निकला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस राजेंद्र को लेकर अस्पताल जा रही थी कि तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक की पत्नी रश्मि यादव ने बताया कि राजेंद्र कुमार खेती गांव खेतों पर बोई गई गेहूं की फसल देखने गए थे। थानाध्यक्ष राजकुमार राठौर ने बताया कि टक्कर मारने वाले बाइक सवार की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें