फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग सड़क हादसे में दस घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल/बेला। अलग-अलग सड़क हादसे में दस लोग घायल हो गए। अजीतमल में गांव भीखेपुर ओवरब्रिज पर बुधवार को दोपहर तेज रफ्तार ट्रक ने आगे जा रही पिकअप में टक्कर मार दी। इस हादसे में सात लोग घायल हो गए। वहीं बेला में कन्नौज रोड स्थित भदौरा संपर्क मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक ट्रक में घुसने से तीन युवक घायल हो गए।
विज्ञापन

अजीतमल में बुधवार की दोपहर गांव भीखेपुर ओवरब्रिज पर पीछे से ट्रक ने पिकअप में टक्कर मार दी। पिकअप पलटने से चालक रविंद्र पुत्र सुरेश निवासी थाना वाना हरियाणा के अलावा आयूब पुत्र फिरोज निवासी छीटीपुर थाना लालगंज जिला प्रतापगढ़, विशाल पुत्र राजकुमार भैखपुर थाना महेशगंज प्रतापगढ़, लल्लूसरोज पुत्र रामलाल, अशोक पुत्र मुन्नालाल, रामनरेश, सरोज पुत्र रामआसरे सरोज, हीरालाल पुत्र रामजियावन निवासी महमदपुर थाना लालगंज जिला प्रतापगढ़ घायल हो गए। पुलिस ने सभी को सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया है।
उधर, बेला में भदौरा संपर्क मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक ट्रक में घुस गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। कन्नौज के खरगुर निवासी अजीत पुत्र सुरेंद्र, मुकेश पुत्र महेश और शाहपुर निवासी संजीव पुत्र रामकिशन बुधवार को पल्सर बाइक से जा रहे थे। भदौरा संपर्क मार्ग पर पहुंचते ही तेज रफ्तार बाइक आगे जा रहे ट्रक में जा घुसी। इस दुर्घटना में बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक थाने के सामने ट्रक छोड़कर भाग गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से कन्नौज मेडिकल कालेज भेजा। बेला थाने के उपनिरीक्षक सुभाष चंद्र ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें