फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक-साइकिल भिड़ंत में युवक की मौत, दूसरा गंभीर हालत में सैफई रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के बिधूना-किशनी मार्ग पर स्थित सहसपुर मोड़ पर शनिवार की देर शाम बाइक और साइकिल की भिड़ंत में सड़क पर गिरकर बाइक सवार की मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल साइकिल सवार को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने घायल साइकिल सवार को सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार की देर शाम क्षेत्र के ग्राम नगला निरंजन निवासी जावेद हसन (28) पुत्र मेंहदी हसन बाइक से अपने घर जा रहा था। वह बिधूना-किशनी मार्ग पर स्थित ग्राम सहसपुर मोड़ के समीप पहुंचे ही थे कि तभी बाइक अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित बाइक ने साइकिल सवार सिरयांव सौरिख निवासी नीरज पुत्र जयपाल को टक्कर मार दी। इससे सड़क पर गिरकर दोनों लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया और दोनों घायलों के परिजनों को जानकारी दी। अस्पताल में चिकित्सकों ने घायल जावेद हसन को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल नीरज की हालत को गंभीर बताते हुए सैफई रेफर कर दिया।
इधर अस्पताल पहुंचे जावेद के शव को देख उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। कोतवाली पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। इधर मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था। परिजनों ने बताया कि जावेद बिधूना में टायर पंचर का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें