फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रकों की भिड़ंत में क्लीनर की मौत, बाइक सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कोतवाली के इंडियन ऑयल चौकी क्षेत्र में हाईवे पर कानपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने अवैध कट से मुड़ रहे ट्रक में टक्कर मार दी। इससे क्लीनर की मौत हो गई। वहां से गुजर रहा बाइक सवार भी ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गया।
विज्ञापन

भाऊपुर गांव में हाईवे पर ओवरब्रिज के पास बुधवार रात करीब एक बजे एक ट्रक अवैध कट से शहर में जाने के लिए मुड़ रहा था। तभी कानपुर की ओर तेज रफ्तार जा रहे दूसरे ट्रक का चालक ट्रक को न देख पाया, इससे सीधा ट्रक उससे जा भिड़ा।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि क्लीनर भीखमपुर दयालपुर निवासी जितेंद्र कुमार (24) बुरी तरह से ट्रक में फंस गया। इसी दौरान कानपुर की तरफ जा रहा एक बाइक सवार भी ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गया। रात में ही एएसपी कमलेश दीक्षित, इंस्पेक्टर कोतवाली संजय कुमार पांडेय, इंडियन ऑयल चौकी इंचार्ज काली चरन पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। इंस्पेक्टर कोतवाली ने बताया कि टक्कर के कारण क्लीनर का शव बुरी तरह से ट्रक में फंस गया। बाद में कटर से ट्रक की बॉडी काटकर उसे बाहर निकाला गया। इस बीच घटना में घायल हुए बाइक सवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

क्लीनर के भाई सत्यभान राजपूत निवासी भीखमपुर दयालपुर ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि मेरा भाई जितेंद्र कुमार (24) पुत्र राकेश कुमार गाड़ी लेकर औरैया से कानपुर की ओर हाजी पेट्रोल पंप से भाऊपुर ओवरब्रिज की तरफ सड़क किनारे जा रहा था। शताब्दी होटल के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर ट्रक के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें