फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काउंसलिंग के पहले दिन दस अभ्यर्थी अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। बेसिक शिक्षा विभाग की 69 हजार शिक्षकों की भर्ती के दूसरे चरण में पहले दिन 123 अभ्यर्थियों में 113 ने काउंसलिंग कराई। दस अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। चार दिसंबर को उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों को काउंसलिंग कराने का अंतिम अवसर दिया गया है।
विज्ञापन

जनता इंटर कालेज ककोर में गुरुवार को सुबह नौ बजे से ही अभ्यर्थियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। व्यवस्था दुरुस्त बनाए रखने को पुलिस बल तैनात रहा। दस बजे से डीएम अभिषेक सिंह के निर्देश में गठित पांच सदस्यीय कमेटी डायट प्राचार्य देवेंद्र प्रकाश, बीएसए चंदना राम इकबाल, जीजीआईसी की डॉ. शांति यादव, पुष्पांजलि गौतम व डीएम के द्वारा नामित एसडीएम सदर रमेश चंद्र यादव की मौजूदगी में पांच कमरों में काउंसलिंग शुरू हुई। काउंसलिंग में पहले दिन शासन से भेजी गई 123 अभ्यर्थियों की सूची में 113 ने शैक्षिक अभिलेखों की जांच कराई। दस अनुपस्थित रहे।
बीएसए चंदना राम ने बताया कि काउंसलिंग में दस अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। चार दिसंबर को बीएसए कार्यालय में अनुपस्थित अभ्यर्थी उपस्थित होते हैं तो उनकी काउंसलिंग कराई जाएगी। पांच दिसंबर को दिन में 12 बजे से तिलक महाविद्यालय सभागार में प्रभारी मंत्री जय कुमार सिंह जैकी, सांसद रामशंकर कठेरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह, राज्यमंत्री लाखन सिंह व विधायक व अधिकारियों की मौजूदगी में शिक्षकों को नियुक्तिपत्र बांटे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें