फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो पेड से टकराई, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। कुदरकोट थाना क्षेत्र स्थित बिधूना-भरथना मार्ग पर राजा नगरा के पास सोमवार की सुबह तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में बोलेरो सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सैफई रेफर किया गया है।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह लगभग सात बजे गांव शामपुर से वैवाह जा रही बोलेरो बिधूना-भर्थना मार्ग पर राजा नगरा के पास पहुंचते ही चालक के ब्रेक लगाने पर सड़क पर फैली मिट्टी के कारण बोलेरो फिसलते हुए पेड़ से जा टकराई। इस दुर्घटना में बोलेरो सवार युवक मनमोहन (28) पुत्र रामनरेश निवासी रमपुरा पुरैला ताथा उसरा जिला इटावा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं,
बोलेरो सवार पुष्पेंद्र यादव (26) पुत्र नेत्रपाल निवासी कटैया ऐरवाकटरा, सुरेश (30) पुत्र राधेश्याम, किशन (24) पुत्र असरत निवासी थाना अरबन जिला हरदोई गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को बिधूना सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें