फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलिंडर में आग लगने से हड़कंप, कड़ी मशक्कत कर आग पर पाया काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
अयाना(औरैया)। कस्बा स्थित एक मिठाई की दुकान पर गैस सिलिंडर में आग लग गई। इससे दुकान में रखा काफी सामान राख हो गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

कस्बा अयाना में मानसी स्वीट हॉउस पर रक्षाबंधन के लिए मिठाइयां बनाई जा रही थी। तभी अचानक सिलिंडर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने आस पास रखी हुई बस्तुओं को अपनी चपेट में ले लिया। आनन-फानन आसपास के लोग दौड़ पड़े और पानी डालकर आग पर काबू पाया। मानसी स्वीट हाउस के मालिक विकास कुमार सविता ने बताया कि वह हलवाइयों के साथ मिठाई बनवा रहे थे। तभी अचानक ने सिलिंडर में आग लग गई। लोगों का कहना है कि सिलिंडर लीकेज के कारण आग लगी। यदि सिलिंडर फटता तो बड़ा हादसा हो सकता था। आग से पीड़ित का काफी नुकसान हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें