फोटो02एयूआरपी 02- घटना स्थल पर बिछी चारपाई व पास में पलटा पड़ा दूध का टैंकर।
- फोटो : AURAIYA
औरैया। इंडियन ऑयल चौकी क्षेत्र में गुरुवार की भोर लगभग चार बजे इटावा से दूध भरकर कानपुर की तरफ जा रहा तेज रफ्तार टैंकर सड़क किनारे पलट गया। चंद कदम की दूरी पर घर के बाहर सो रहे तीन बच्चे नाला पर रखी सीमेंट की पटिया के बीच में आने से बाल-बाल बच गए।
घर के बाहर सो रही श्रिया, मुस्कान व सृष्टि की मां नीलम ने बताया कि तेज आवाज के साथ एक टैंकर उनके बच्चों की चारपाई से थोड़ी ही दूर पर आकर पलट गया। उधर, टैंकर पलटते ही उसमें भरा दूध सड़क पर फैल गया। दूध फैलते देख आसपास के लोग बर्तन लेकर पहुंच गए। दूध भरने को लेकर मारामारी मच गई। टैंकर पलटते ही चालक और क्लीनर भाग गए। प्रभारी चौकी प्रभारी बलवीर सिंह ने बताया कि चालक की तलाश की जा रही है।