फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगरबत्ती जलाने के बाद कोने में फेंकी तीली से लगी आग, दो बच्चे झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा (औरैया)। थानाक्षेत्र के दलीपुर गांव में घर के अंदर मंदिर में कोरोना से बचने के लिए भगवान की पूजा कर रही बच्ची ने जलती हुई तीली घर के कोने में फेंक दी। इससे वहां रखे सामान में आग लग गई। हादसे के दौरान बच्ची के मौजूद उसका दो साल का भाई भी झुलस गया। परिजनों ने आग बुझाने के बाद झुलसे बच्चों को सैफई मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

अछल्दा थाना क्षेत्र के दलीपपुर गांव निवासी गजेंद्र प्रताप सिंह की क्षेत्र में फोटो कॉपी आदि की दुकान है। सोमवार को सुबह 11 बजे गजेंद्र प्रताप सिंह के घर में उनकी बेटी सौम्या (8) कोरोना बीमारी से बचाव के लिए घर में बने मंदिर में पूजा कर रही थी। उसका छोटा भाई दृष्टिवर्धन भी उसके साथ था। सौम्या ने पूजा के दौरान अगरबत्ती को जलाया और माचिस की जलती हुई तीली कोने में फेंक दी। इससे वहां रखे कागजों में आग लग गई।
दोनो बच्चों ने आग की तरफ ध्यान नहीं दिया। देखते ही देखते आग फैल गई और लपटों ने सौम्या व द्रष्टिवर्धन को चपेट में ले लिया। बच्चों के शोर मचाने पर परिवार के लोग दौड़कर वहां पहुंचे और आग पर काबू पाया। सूचना पर अछल्दा थानाध्यक्ष राजेश कुमार भी मौके पर पहुंच गए। दोनों बच्चों को अछल्दा सीएचसी ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को सैफई रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें