फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फलों की दुकान में घुसी बोलेरो, पति-पत्नी हुए घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादगंज (औरैया)। मुरादगंज चौराहे पर मंगलवार की दोपहर बेकाबू बोलेरो ने फलों की दुकान में घुस गई। वहां फल खरीद रहे पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। बोलेरो सवार दो लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया है। घायल दंपति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मुरादगंज चौराहे पर फल बेचने वालों ने ठेलों पर दुकानें लगा रखी हैं। मंगलवार को दोपहर एक बेकाबू बोलेरो साकिर की फलों की दुकान में घुस गई। इस दुर्घटना में वहां फल खरीद रहे कस्बा जाना कोठी निवासी भानू प्रताप व उनकी पत्नी माधुरी देवी (30) गंभीर रूप से घायल हो गईं। पति-पत्नी ने बताया कि वह एक निजी चिकित्सक के यहां इलाज कराने के बाद लौटते समय फल खरीदने लगे, तभी यह हादसा हो गया।
चौकी प्रभारी प्रमोद शर्मा ने बताया कि घायल पति-पत्नी को पास के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फल विक्रेता साकिर की दुकान का काफी नुकसान हुआ है। बोलेरो चला रहे बउआ पुत्र जसवंत सेंगर निवासी जुहीखा रोड भीखेपुर व उदयवीर सेंगर पुत्र श्रीपाल सेंगर को पकड़ लिया गया है। चौकी प्रभारी ने बताया कि दोनों युवक शराब के नशे में गाड़ी चला रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें