अजीतमल/दिबियापुर। अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में महिला समेत 11 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो घायलों की हालत ज्यादा नाजुक होने पर कानपुर रेफर किया गया।
अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को सड़क हादसों में रेशमा पुत्री संजय, काजल पत्नी अजय कुमार निवासी निवाड़ी कला बकेवर इटावा, मनी बाबू पुत्र बिटान बाबू निवासी नवीन नगर बाबरपुर, अजीत कुमार पुत्र नरेंद्र निवासी पूठा अजीतमल, लोकेंद्र पुत्र रामदास हैदलपुर रामपुरा, सतेंद्र कुमार पुत्र हरिश्चंद्र निवासी बाबरपुर समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल में भर्ती कराया गया। वहां से रेशमा व सतेंद्र को कानपुर रेफर कर दिया गया।
उधर, अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के फूटाकुआं चौराहे पर तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार चार लोग घायल हो गए। बुधवार को दोपहर भोंतापुर अयाना निवासी नीरज पुत्र श्रीनारायण अपनी पुत्री नव्या (तीन) व भतीजी राधिका (10), रिक्की (08) पुत्री ब्रजेशकुमार व भांजी रानू (06) पुत्री जयपाल निवासी जगनपुर को लेकर बाइक से गांव जगनपुर में अपनी बहन के यहां भाई दूज पर टीका कराने गया था। लौटते समय फूटाकुआं चौराहे पर पहुंचते ही तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार चारों लोग घायल हो गए।
उधर, दिबियापुर में मंगलवार की शाम दिबियापुर कन्नौज मार्ग पर असेनी गांव के सामने किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर असेनी निवासी बासमती पत्नी अवनीश गंभीर रूप से घायल हो गईं। ग्रामीणों ने घायल को दिबियापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।