फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायल थाने में पूर्व सपा जिलाध्यक्ष से दीवान ने की अभद्रता, धक्का देकर बाहर निकाला

विज्ञापन
फोटो 11एयूआरपी02- थाने के बाद नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन करते सपाई - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
सहायल (औरैया)। गांव जड़कड़ू में सोमवार की रात होलिका दहन के बाद शराब के नशे में दो युवकों में मारपीट हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। मंगलवार की सुबह पूर्व सपा जिलाध्यक्ष मामले की जानकारी करने पहुंचे सहायल थाने पहुंचे तो वहां मौजूद दीवान ने अभद्र व्यवहार कर उन्हें थाने से निकाल दिया। इससे गुस्साए सपाइयों ने थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। पुलिस अधिकारियों द्वारा दीवान के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देने पर घेराव व प्रदर्शन खत्म हुआ।
विज्ञापन

गांव जड़कड़ू में होलिका दहन के बाद नशे में धुत्त गांव के ऊधल पुत्र नवाब सिंह और बिनीत पुत्र सत्य नारायन के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। ग्रामीणों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। जानकारी होने पर गांव पहुंची पुलिस दोनों युवकों को हिरासत में लेकर थाने ले गई।
मंगलवार की सुबह 11 बजे घटना के संबंध में जानकारी करने पूर्व सपा जिलाध्यक्ष शिवनाथ सिंह यादव थाने पहुंचे। आरोप है कि वहां मौजूद दीवान मुकेश शाहू ने पूर्व सपा जिलाध्यक्ष से अभद्रता करते हुए थाने से भगा दिया। इसकी जानकारी होने पर बड़ी संख्या में सपाई थाने पर एकत्र हो गए और घेराव कर नारेबाजी शुरू कर दी। सपाइयों ने दीवान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधिकारियों के कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद सपाई शांत हुए। आक्रोशित सपाइयों ने चेतावनी दी है कि दीवान के खिलाफ कार्रवाई न की गई तो वह लोग धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। उधर, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष शिवनाथ सिंह ने बताया कि वह युवकों से मिलने गए थे। वहां दीवान ने धक्का देकर थाने से बाहर निकाला और अभद्रता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें