फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन की शादी में गए भाई की राजधानी से कटकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादगंज (औरैया)। बहन की शादी में भरथना, इटावा गए कस्बा के शिवम उर्फ गोपी (22) की राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के दौरान शिवम ईयर फोन लगाकर किसी से मोबाइल पर बात कर रहा था। उसकी मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। बहन की डोली गमगीन माहौल में उठाई गई।
विज्ञापन

कस्बा के औरैया रोड निवासी पप्पू गुप्ता की बेटी पारुल की गुरुवार को शादी थी। इसके लिए पप्पू का पूरा परिवार भरथना, इटावा गया था। शादी की रस्म चल रही थी तभी पप्पू का बेटा शिवम उर्फ गोपी मोबाइल फोन पर बात करते हुए पास स्थित रेलवे क्रासिंग पर पहुंच गया। वहां ईयर फोन लगाकर किसी से फोन पर बात करने में इतना मशगूल हो गया कि टहलते हुए पटरी पर पहुंच गया। उसी दौरान राजधानी एक्सप्रेस उधर से गुजरी। शिवम को ट्रेन की आवाज नहीं सुनाई और वह ट्रेन की चपेट में आ गया।
इससे उसके शरीर के चिथड़े उड़ गए। परिजनों ने उसकी पहचान जूतों से की। इसके बाद पप्पू और उसके परिजनों में कोहराम मच गया। रिश्तेदारों ने ढांढस बंधाकर शांत कराया। बाद में रिश्तेदारों ने गमगीन माहौल में पारुल की शादी रस्में पूरी कराई। शुक्रवार को उसकी विदाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें