फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन ने युवक को रौंदा, दर्दनाक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र स्थित हाईवे पर किसी बेकाबू वाहन ने युवक को रौंद दिया। इससे उसकी मौत हो गई। जेब में मिले पैन कार्ड से युवक की पहचान होने पर परिजनों को सूचना दी गई।
विज्ञापन

कानपुर देहात के थाना मंगलपुर के अन्तर्गत राजपुर निवासी बृजमोहन उर्फ टिंकू पुत्र प्रतापपुर मीटर लगाने का काम करता है। रविवार की देर शाम टिंकू को अजीतमल कोतवाली के पीछे नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार, उपनिरीक्षक तन्मय चौधरी घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक के पर्स में मिले पैन कार्ड और आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त की। पास में पड़े उसके मोबाइल से सूचना उसके परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के चाचा ने फोन से बताया कि टिंकू की फरवरी 2019 में शादी हुई थी। अभी उसके कोई संतान नहीं थी। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गांव चकसत्तापुर में रिश्तेदार रहते है। पुलिस ने शव को चिचौली भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें