फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए के प्रति मुस्लिम बस्तियों में जागरूकता अभियान चलाने निकले भाजपाई

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। भाजपाइयों ने रविवार को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के प्रति जागरूकता अभियान शुरू किया। कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने मोहल्ला महावीर गंज स्थित गोपाल वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में हरी झंडी दिखाकर भाजपा कार्यकर्ताओं को अभियान पर रवाना किया। इससे पहले पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं को सीएए को लेकर विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

भाजपा के बैनरतले आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने भाजपाइयों को मुुस्लिम बस्तियों में जाकर लोगों को नागरिक संशोधन कानून के प्रति जागरूक करने की बात कही। उन्होंने कहा कि यह कानून देश में रहने वाले हर नागरिक को देश की नागरिकता देने का काम करेगा। सदर विधायक रमेश दिवाकर ने कहा कि इस कानून का मुख्य उद्देश्य देश में आतंकियों पर निगाह रखना और उन्हें देश में आने से रोकना है।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा ने कहा कि संपर्क अभियान के माध्यम से पार्टी का हर कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए इस कानून के बारे में विशेष रूप से मुुस्लिम बस्तियों में घर-घर पत्रक बांटते हुए उन्हें जागरूक करे। इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष विवेक पाठक के अलावा श्रीकांत पाठक, भुवन प्रकाश गुप्ता, अनंगपाल सिंह तोमर, मीरा गुप्ता, सुनीता गहोई, राहुल शुक्ला, दिलीप मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह उर्फ मोनू तोमर, अनुराग मिश्रा, आकाश तिवारी, विशाल शुक्ला, सोनू सोनी, अजय वर्मा व रविभूषण शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, अजीतमल कस्बा स्थित जनता इंटर कालेज में रविवार को भाजपा नेता विशंभर सिंह भदौरिया व जिला पंचायत सदस्य सोनू सेंगर के नेतृत्व में हुई गोष्ठी में नागरिकता संशोधन कानून के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विशंभर सिंह भदौरिया ने बताया कि विरोधी पार्टियां भ्रम फैलाकर लोगों को गुमराह कर रही है। न तो इस कानून में किसी की वंशावली मांगी जा रही है और ना कोई सुबूत। भारत में रहने वाले किसी भी शख्स की नागरिकता को खत्म नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें