फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब किनारे शौच करते समय फिसलकर गिरे युवक की तालाब में डूबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एरवाकटरा (औरैया)। गांव दौलतपुर के पास बुधवार को सुबह एक युवक की शौच करते समय पैर फिसलने से तालाब में डूबकर मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

एरवाकटरा थाना क्षेत्र के गांव उमरैन निवासी मुकेश चंद्र (33) पुत्र राज कुमार बाथम बुधवार को सुबह 11 बजे अपनी पुत्री विनीता (7) के साथ गांव दौलतपुर के पास खेतों से लकड़ी इकट्ठा करने गया था। इसी बीच तालाब किनारे शौच करने लगा। पैर फिसल जाने से वह तालाब में गिरकर डूब गया। पुत्री रोते हुए घर पहुंची घटना की जानकारी दी। घरवाले तुरंत गांव दौलतपुर के पास तालाब के किनारे पहुंचे।
ग्रामीणों ने तालाब से शव बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पहुंचे उमरैन चौकी प्रभारी एसके तिवारी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
ग्राम प्रधान के पति अवधेश त्रिपाठी ने बताया मृतक मुकेश चंद्र की पत्नी विनीता देवी की डेढ़ वर्ष पहले मौत हो गई थी। बुधवार को मुकेश की भी मौत हो गई। उनके दो बच्चे हैं एक 11 वर्ष का पुत्र दूसरी 7 वर्ष की पुत्री। मुकेश के पिता राजकुमार बाथम की उम्र 60 वर्ष है। अब इनके भरण-पोषण की समस्या खड़ी हो जाएगी। उन्होंने जिलाधिकारी से आर्थिक सहायता की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें