फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की भिड़ंत में क्षेत्र पंचायत सदस्य की सैफई में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। एरवाकटरा-बिधूना मार्ग पर बदनपुर गांव के पास सोमवार को दो बाइकों की भिड़ंत में क्षेत्र पंचायत सदस्य समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना में भर्ती कराया गया। वहां से सभी को सैफई रेफर कर दिया। सैफई में इलाज के दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। बाइक सवार हेलमेट लगाए थे।
कोतवाली क्षेत्र के गांव कन्नपुर निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य नरेंद्र सिंह यादव (50) पुत्र लाल सिंह सोमवार को दोपहर बाइक से बिधूना आ रहे थे। एरवाकटरा बिधूना मार्ग पर पहुंचते ही बिधूना की तरफ से बाइक से जा रहे बिहार कालोनी करहल मैनपुरी निवासी विकास (22)पुत्र गीतम सिंह व अतुल (17) की बाइक से भिड़ंत हो गई। इस हादसे में नरेंद्र सिंह, विकास व अतुल गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सभी घायलों को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना में भर्ती कराया। वहां से डॉक्टरों तीनों घायलों सैफई (इटावा) रेफर कर दिया। सैफई में इलाज के दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य नरेंद्र सिंह की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। देर रात तक शव घर नहीं पहुंच सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें