फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोडर मालिक व एक लुटेरा पुलिस के हत्थे चढ़ा, दो लुटेरे फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। ग्राम नया पुर्वा के पास शनिवार की दोपहर कानपुर देहात के व्यापारियों से लूटपाट के मामले में पुलिस ने लोडर चालक व एक लुटेरे को गिरफ्तार किया है। लोडर चालक ने तीन लुटेरों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। बाकी दो की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।
विज्ञापन

दिबियापुर थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि कानपुर देहात जिले के मंगलपुर थाना क्षेत्र के गांव परहुली निवासी परचून व्यापारी अंकित चौबे व उनके साथी व्यापारी अशोक कुमार निवासी सिकैलिया मंगलपुर के साथ मंगलपुर ककोर मार्ग पर नया पुर्वा गांव के पास बाइक सवार तीन लुटेरों ने लूटपाट की थी।
आरोपियों ने 48 हजार रुपये नगद एवं 18800 रुपये र्के नामी कूपन लूट लिए थे। पीड़ितों ने इस घटना में लोडर चालक मोहित पुत्र संतोष निवासी भूठा मंगलपुर के साथ तीन अन्य लुटेरों के शामिल होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तफ्तीश में सामने आया कि चालक मोहित लुटेरे ध्यानेंद्र पुत्र फूल सिंह निवासी हरपुरा मंगलपुर कानपुर देहात से मिला हुआ था।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह लोडर चालक मोहित पुत्र संतोष कुमार निवासी भूठा मंगलपुर एवं बाइक सवार एक लुटेरे ध्यानेंद्र पुत्र फूल सिंह निवासी हरपुरा मंगलपुर को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से लूट में प्रयुक्त बाइक एवं लूटे गए 10 हजार रुपये बरामद हुए हैं। उधर, पीड़ित व्यापारी अंकित चौबे के अनुसार वह अक्सर मोहित को फोन कर उसका लोडर बाजार करने के लिए ले जाते थे। मोहित को पता था कि दोनों व्यापारी रुपया लेकर बाजार करने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें