सहायल (औरैया)। दिबियापुर-बेला मार्ग पर दिनवामाउ गांव के पास बुधवार को सामने से आ रही कार के बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खाई में गिरकर पलट गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने ट्रक में फंसे चालक व परिचालक को शीशा तोड़कर बाहर निकाला और सीएचसी में भर्ती कराया।
चालक शंकर निवासी संभल व परिचालक शनि निवासी संभल औरैया से खाली ट्रक लेकर बरेली जा रहे थे। परिचालक ने बताया कि अचानक ट्रक की स्टेयरिंग फेल हो गई। सामने से आ रही कार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर ट्रक सड़क के किनारे खाई में गिरकर पलट गया।
ट्रक पलटने से धमाके की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे गांव वालों ने ट्रक में फंसे चालक व परिचालक को शीशा तोड़कर बाहर निकाला। ग्रामीणों ने दोनों को एंबुलेंस से सहार सीएचसी में भर्ती कराया। दोनों को मामूली चोटें आई थी, लिहाजा ने डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी।