फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोयला लदी मालगाड़ी के पहिये में लगी आग, पहिया हुआ जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
कंचौसी (औरैया)। धनबाद से कोयला लादकर दिल्ली की ओर जा रही एक मालगाड़ी की बोगी का पहिया अचानक जाम हो गया, जिससे धुआं और आग की लपटें निकलने लगी। कंचौसी स्टेशन से गुरुवार को सुबह मालगाड़ी के गुजरने पर यात्रियों की नजर तो चिल्ला कर गार्ड को आवाज दी। गार्ड ने वाकीटॉकी से ट्रेन के ड्राइवर को बताया। इस दौरान मालगाड़ी कंचौसी स्टेशन से तकरीबन दो किलोमीटर दूर फफूंद और कंचौसी के बीच निकल गई, फिर अचानक पहिया जाम हो जाने से मालगाड़ी रुक गई।
विज्ञापन

इस घटनाक्रम में तकरीबन एक घंटा तक दिल्ली-हावड़ा रूट का अपलाइन ट्रैक बाधित रहा। इससे दो मालगाड़ी, एक सुपरफास्ट, दो एक्सप्रेस व एक मेमो को पीछे के स्टेशनों पर रोकना पड़ा। बाद में फफूंद स्टेशन में तकनीकि स्टाफ के पहुंचने पर मालगाड़ी की बोगी को अलग किया गया, बाकि मालगाड़ी को वहां से रवाना कर दिया गया।
गुरुवार को सुबह तकरीबन 7:50 बजे कंचौसी रेलवे स्टेशन से अपलाइन पर दिल्ली की ओर जा रही कोयला लदी मालगाड़ी की तीसरी बोगी में पहिये के साथ धुआं के साथ आग की लपटें निकलने लगी। यह नजारा देख वहां पैसेंजर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों ने मालगाड़ी के गार्ड को सूचना दी। गार्ड ने मालगाड़ी के ड्राइवर को बताया। तब तक मालगाड़ी कंचौसी स्टेशन से दो किलोमीटर दूर फफूंद-कंचौसी स्टेशन के बीच तेज आवाज के साथ पहिया जाम होने की वजह से खड़ी हो गई।
विज्ञापन

मालगाड़ी के गार्ड ने कंचौसी स्टेशन मास्टर अजय राय को सूचना दी। उन्होंने कंट्रोल रूम टूंडला में सूचना देकर अपलाइन में पीछे से आ रही ट्रेनों को कंचौसी, झींझक और रूरा के स्टेशनों पर रुकवाया। बाद में मालगाड़ी को धीमी गति से फफूंद स्टेशन पहुंचाया गया। वहां रेलवे के तकनीकी स्टाफ ने मालगाड़ी से बोगी को अलग कर मालगाड़ी को रवाना किया। इस कारण से दिल्ली-हावड़ा रूट का अपलाइन ट्रैक तकरीबन एक घंटा बाधित रहा।
दिल्ली-हावड़ा रूट पर मालगाड़ी के पहिये में आग लगने से कंचौसी स्टेशन पर दो मालगाड़ी, उसके पीछे आ रही सुपरफ ास्ट स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, हटिया एक्सप्रेस, आनंद बिहार एक्सप्रेस व टूंडला-कानपुर मेमो को रोका गया। बाद में मालगाड़ी के फफूं द स्टेशन में भेजने के बाद उन्हें क्रम से रवाना किया गया।
कंचौसी स्टेशन में ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्रियों की नजर सबसे पहले मालगाड़ी के पहिये पर पड़ी उन्होंने इसका वीडियो भी बना लिया। दैनिक यात्रियों का कहना था कि मालगाड़ी को कंचौसी स्टेशन पर रोका जा सकता था। यदि बीच में पहिया पटरी से उतर जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
इस पूरे मामले में कंचौसी के स्टेशन अधीक्षक विशम्भर दयाल पांडेय ने बताया कि मालगाड़ी के पहिये में आग धुआं निकलने के बाद उसे रोका गया। कुछ समय बाद गार्ड-ड्राइवर की पैदल निगरानी में मालगाड़ी को रोक-रोक कर फफूंद स्टेशन ले जाया गया। कुछ देर अपलाइन ट्रैक बाधित रहा, अब यातायात सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें