फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोषण चौपाल में शिशुओं के सर्वांगीण विकास पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। पोषण माह के तहत गुरुवार को आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण चौपाल का आयोजन हुआ। चौपाल में बच्चों के सर्वांगीण विकास पर चर्चा के साथ ही उनके शारीरिक, बौद्धिक और मानसिक विकास संबंधी जानकारियों को साझा किया गया।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी शरद अवस्थी ने बताया कि जिले के सभी केंद्रों पर गुरुवार को ईसीसीई डे (अर्ली चाइल्ड केयर एजूकेशन) के तहत चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के अलावा केंद्रों में पंजीकृत बच्चों के अभिभावकों, महिला और शिशु स्वास्थ्य पर कार्य करने वाली संस्थाएं शामिल हुईं। चौपाल में बच्चों के शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास पर विस्तार से जानकारी दी गई। बच्चों की गतिविधियों से अभिभावकों को रूबरू कराया गया।
साथ ही बच्चों में और भी सुधार को लेकर सुझाव मांगे गए। आंगनबाड़ी केंद्र औतो में कार्यकर्ता सुमन ने अभिभावकों को ऊपरी आहार के विषय में जानकारी दी। बताया कि केंद्रों से मिलने वाले पोषाहार के अलावा घरों में भी रोजमर्रा में पकने वाले व्यंजनों में विभिन्न प्रकार के पोषक तत्व होते हैं, अगर उनका नियमित सेवन किया जाए तो कुपोषण की समस्या कभी नहीं आएगी। बीमारी के समय बच्चों को कैसा भोजन कराया जाए, इस बारे में भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें