फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। गांव से खेत देखकर शुक्रवार रात घर लौट रहे बाइक सवार दुकानदार को खानपुर-दयापुर के बीच एक ट्रक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के पढ़ीन दरवाजा निवासी दुर्गेश दोहरे(40) अंडे का ठेला लगाता था। शाम को जरहुलिया अपने गांव गया था। रात नौ बजे के करीब खेत देखने के बाद बाइक से घर लौट रहा था।
खानपुर चौराहे के पास विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया। दुर्गेश गंभीर घायल हो गया। यह हेलमेट लगाए था लेकिन चोट ज्यादा लगी। स्थानीय लोग पुलिस को सूचना देने के साथ उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी संतोष अवस्थी ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें