फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। इटावा रोड पर वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गई। आनन-फानन घायल महिला को लोगों ने एंबुलेंस से 50 शैया जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

जालौन के सिरसाकलार थाना क्षेत्र के गांव रायपुर निवासी कैलाशी (58) पत्नी छेदालाल घुटनों के दर्द से परेशान थीं। सोमवार को पुत्र दरोगा के साथ स्कूटी से इटावा के महेवा दवा लेने गई थीं। दवा लेकर गांव सिरसाकलार लौटते समय सदर कोतवाली क्षेत्र में इटावा रोड पर साईं मंदिर के सामने किसी वाहन ने स्कूटी में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से स्कूटी सवार मां-बेटे सड़क पर गिर पड़े। महिला को गंभीर चोटें आईं।
महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर शव ले गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार अवस्थी ने हादसे की जानकारी से इनकार किया है। उन्होंने कहा तहरीर मिलने पर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें