संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। होली मिलन समारोह पर मंगलवार को कई सामाजिक संस्थाओं ने अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस दौरान कार्यक्रमाें में पहुंचे लोगाें ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दीं। वहीं लोगों ने पकवानों का भी लुत्फ उठाया। बच्चों ने भी कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
शहर की आवास विकास कालोनी के महाराज अग्रसेन पार्क में भारी संख्या में लोगों की मौजूदगी में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान रंग व अबीर- गुलाल लगाकर लोगों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में बच्चों - बुजुर्गों से लेकर युवाओं ने खूब उत्साह से हिस्सा लिया। बाद में महाराजा अग्रसेन पार्क में सेवा समिति की ओर से मिठाई का वितरण किया गया।
इस दौरान यहां पर संस्था की महिलाओं की ओर से गुलाल से होली खेलने को लेकर बच्चों को जागरूक भी किया गया। वहीं समिति के अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल की देखरेख में देर शाम तक आयोजन चला। वहीं शहर के होमगंज तिराहे पर जायंट्स ग्रुप व भारत विकास परिषद की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाते हुए शुभकामनाएं दी गई।
इस मौके पर जायंट्स ग्रुप के सदस्य विपिन मित्तल, हरिनारायण अग्रवाल, डॉ. गिर्राज नारायण, ज्ञान सक्सेना, भीमसेन सक्सेना, अनिल गु्प्ता, डॉ. मनोज चौरसिया, आनंद पोरवाल, रोहित अग्रवाल, दीपू यादव, रविभान सिंह, शीबू गुप्ता, आलोक पाल, नवनीत पुरवार, अनूप सक्सेना समेत काफी संख्या में लोगों की भीड़ देखने को मिली। वहीं भारत विकास परिषद की ओर से प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. रमेश चन्द्र शुक्ला, शाखा सचिव गोपाल जी वर्मा, कोषाध्यक्ष छुन्ना मिश्रा, संगठन मंत्री देवमुनी पोरवाल, डॉ. एसएस सिंह परिहार आदि ने सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग किया ।