फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बेला-बिधूना-कुदरकोट होगा फोरलेन, नापजोख शुरू

विज्ञापन
फोटो 24 एयूआरपी 19 बिधूना कस्बा में सड़क की नपाई करते कर्मी। संवाद
विज्ञापन
औरैया/बिधूना। देर से ही सही लेकिन औरैया के वाशिंदों का सफर जल्द ही सुगम होगा। आठ माह पहले केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गटकरी ने बेला-बिधूना-कुदरकोट मार्ग को फोरलेन बनाने का एलान किया था। इस पर अब पीडब्ल्यूडी विभाग ने काम भी शुरू कर दिया है। सड़क चौड़ीकरण को लेकर विभाग इन दिनों जमीन की पैमाइश में जुटा है। जमीन चिह्नांकन के बाद सड़क चौड़ीकरण के दायरे में आने वाली जमीन अधिग्रहित की जाएगी। हालांकि इसके एवज में जमीन स्वामियों को मुआवजा भी मिलेगा। खास बात तो यह है कि ये सड़क बनने से औरैया के साथ ही इटावा व कन्नौज को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

औरैया में राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-91ए गुजरा है। इस हाईवे के जरिए औरैया के अलावा इटावा, कन्नौज व ग्वालियर तक के लोगों का आवागमन होता है लेकिन बेला से कुदरकोट तक टूलेन मार्ग है। यह मार्ग बिधूना कस्बा से होकर निकलता है लेकिन आबादी बढ़ने से इस मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ा है। साथ ही अतिक्रमण से सड़क भी सिकुड़ गई है। इससे लोगों को सफर में दुश्वारी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय लोग लंबे समय से इसे टू लेन से फोर लेन में तब्दीली की मांग कर रहे थे। इसे केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गटकरी ने फरवरी माह में मंजूरी दे दी थी।
साथ ही 981.14 करोड़ बजट की स्वीकृति दी थी। तब से लोग सड़क चौड़ीकरण की राह तक रहे थे लेकिन अब विभाग ने टूलेन सड़क को फोरलेन में तब्दील करने के लिए पैमाइश का काम शुरू कर दिया है। बेला से बिधूना होते हुए कुदरकोट तक 32 किमी का दायरा है। कस्बा बिधूना में भरथना रोड व बेला रोड पर पीडब्ल्यूडी की ओर से मकानों का सर्वे किया जा रहा है। नापजोख के दौरान कर्मचारी मकान के अंदर और बाहर तक फीता डाल रहे हैं।
विज्ञापन

इटावा पीडब्ल्यूडी के परियोजना सलाहकार अजीत सिंह ने बताया कि सड़क की कुल चौड़ाई 45 मीटर प्रस्तावित है जबकि बिधूना कस्बे से होकर गुजरने वाले हिस्से में मध्य मार्ग से 11 मीटर व कीरतपुर में 12.30 मीटर दायरा मापा जा रहा है। सड़क चौड़ीकरण के दायरे में जिन लोगों के मकान व जमीनें आ रही हैं। उनका ब्योरा तैयार किया जा रहा है। सर्वे के बाद प्रभावित लोगों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। जमीन अधिग्रहण कराते हुए निर्माण कार्य को रफ्तार दी जाएगी।
-
सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे 300 मकान
बेला, बिधूना व कुदरकोट में यह सड़क चौड़ीकरण में 300 से ज्यादा मकान आ रहे हैं। सबसे ज्यादा 200 मकान बिधूना कस्बा के अंदर आ रहे हैं। कुछ बड़े प्रतिष्ठान भी है। इस पैमाइश के बाद इन प्रतिष्ठान संचालकों में भी खलबली मची है। बेला व कुदरकोट में मकानों के बाहरी हिस्से सड़क चौड़ीकरण में सामने आ रहे हैं।

सड़क चौड़ीकरण से बहुरेंगे गांव
बेला-बिधूना-कुदरकोट सड़क के 32 किमी के दायरे में 30 से ज्यादा गांव आते हैं। सड़क चौड़ीकरण की इस कवायद से इन गांवों के दिन भी बहुर जाएंगे। यहां पर परिवहन सुविधा बेहतर होने से उद्योग धंधों को भी रफ्तार मिलेगी। रोड कनेक्टीविटी से गांव से कस्बों का सफर पहले के मुकाबले अब बेहतर हो जाएगा। इन गांव में इटावा जनपद से सटे औरैया के नगला कमले, बहवा, कुदरकोट, चनैया, अलाईनगर, आरमपुर, सूखाताल, भगवानपुरा, बिधूना, कीरतपुर, बंथरा बाजार, बांधमऊ, पुर्वा दुजे, बेला को ज्यादा फायदा होगा।

नो इंट्री से हादसे के खतरे को किया जा रहा कम
बेला से बिधूना होते हुए कुदरकोट जाने वाले इस रास्ते में हादसे बहुत होते हैं। इन हादसों का सबक लेकर प्रशासन ने इस मार्ग पर सुबह छह से शाम आठ बजे तक मालवाहकों की नो इंट्री लगा रखी है। इस नो इंट्री व्यवस्था के जरिए ही फिलहाल हादसे के खतरे को कम करने का प्रयास किया जा रहा है।

फोटो 24 एयूआरपी 19 बिधूना कस्बा में सड़क की नपाई करते कर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें