फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से गेहूं की छह बीघा फसल जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। आग से फफूंद, अछल्दा और अजीतमल क्षेत्र में आग लगने से गेहूं की करीब 16 बीघा फसल जलकर राख हो गई। तीनों जगह फायर ब्रिगेड देर से पहुंची। इस पर फफूंद में गुस्साए किसानों ने हंगामा कर विरोध जताया।
विज्ञापन

फफूंद के मोहल्ला ताहरपुर निवासी किसान रमेश चंद्र ने बताया कि वह एक कॉलेज की छह बीघा जमीन बटाई पर लिए है, जिसमें गेहूं बो रखा था। शनिवार दोपहर अज्ञात कारणों से खेत में आग लग गई। दूसरे खेतों की ओर आग बढ़ते देख किसान आग बुझाने दौड़े। ग्रामीण ट्यूबवेल से आग बुझाने में जुट गए और सूचना फायर ब्रिगेड को दी। कड़ी मशक्कत कर करीब डेढ़ घंटे के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। अन्य किसानों ने अपने खेतों की फसल को गीला कर आग से बचाया। किसान ने बताया कि आग से करीब छह बीघा फसल जलकर बर्बाद हुई है। सूचना के डेढ़ घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची तो ग्रामीण आक्रोशित हो गए। सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल अंकित अग्रवाल ने नुकसान का आकलन कर पीड़ित परिवार को सरकारी मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
अछल्दा। थाना क्षेत्र के गौतला गांव निवासी रामबरन सिंह ने बताया कि गांव स्थित खेत में गेहूं की फसल पकी खड़ी थी। शनिवार दोपहर करीब दस बजे अज्ञात कारणों से करीब पांच बीघा फसल में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख रामबरन समेत आसपास मौजूद किसान आग को बुझाने को प्रयास करने लगे और दमकल विभाग को सूचना दी। जब तक आग बुझाते उसकी फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सांफर में खेतों के ऊपर से निकली 11 हजार की एचटी लाइन में शनिवार दोपहर स्पार्किंग हो गई। इससे तार टूट कर गिर गया और गेहूं की फसल में आग लग गई। खेत से आग की लपटें निकलती देख किसान व ग्रामीण बुझाने को दौड़े। करीब एक घंटे मशक्कत कर आग पर काबू पाया गया। तब तक उमाशंकर तिवारी, दयाशंकर व विजय शंकर की करीब साढ़े पांच बीघा फसल जल कर राख हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि 11 हजार की एचटी लाइन के तार में कई दिनों से स्पार्किंग हो रही थी। सूचना बिजली विभाग को दे दी गई थी, इसके बावजूद ठीक नहीं कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें