फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आई युवती की मौत

Sun, 07 Dec 2025 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो - 10- हादसे के बाद घर के बाहर बिलखते परिजन। संवाद - फोटो : -खनन परिवहन करने वाले वाहन की जांच करते खनन अधिकारी मफतलाल। स्रोत विभाग
विज्ञापन
दिबियापुर। शौच के लिए निकली युवती गांव के सामने शनिवार सुबह साढ़े 11 बजे ट्रेन की चपेट आ गई। परिजन युवती को सीएचसी ले गए, वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बला की मड़ैया निवासी मलखान सिंह मजदूरी करते हैं। उनके तीन बेटियां और तीन बेटे हैं। शनिवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे बेटी तपस्या उर्फ आराधना (19) परिजन को शौच जाने की बात कहकर घर से निकली। इसी दौरान युवती रेलवे लाइन पार करने के दौरान कानपुर से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गई। इससे गंभीर रूप से घायल होकर ट्रैक किनारे जा गिरी।
गांव रेलवे लाइन किनारे है, ऐसे में हादसा देख परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घायल युवती को तत्काल सीएचसी ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवती भाई-बहनों में पांचवें नंबर की थी। जानकारी पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी निरीक्षक रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी ने बताया कि जांच और परिजन से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजन ट्रेन की चपेट में आने से मौत की जानकारी दी है।

फोटो - 10- हादसे के बाद घर के बाहर बिलखते परिजन। संवाद- फोटो : -खनन परिवहन करने वाले वाहन की जांच करते खनन अधिकारी मफतलाल। स्रोत विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें