औरैया। दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर बुधवार की दोपहर एक युवक महानंदा एक्सप्रेस से गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक की जेब से पुलिस को इटावा से फफूंद का रेलवे टिकट और 400 रुपये मिले है। युवक की पहचान नहीं हो पाई है।
दोपहर करीब एक बजे दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर अछल्दा रेलवे स्टेशन के खंभा नंबर 1117/4 के बीच एक युवक का शव मिला। स्टेशन मास्टर ने आरपीएफ कांस्टेबल रविन्द्र कुमार व गैंगमैन को इसकी सूचना दी।
गैंगमैन ने शव को ट्रैक से हटवाया। इसी बीच जीआरपी उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार भी पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल पर शव की जांच की। युवक की तलाश में उसके पास से इटावा से फफूंद का टिकट और 400 रुपये मिले।
युवक की उम्र करीब 30 साल मानी जा रही है। वह काले रंग की जींस व सफेद शर्ट पहने हुए है। जीआरपी उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार ने बताया कि शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।