फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: टैंकर की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल

Wed, 21 May 2025 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद। कस्बे के फफूंद-औरैया रोड पर एलपीजी टैंकर ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर घायल हो गया। पुलिस उसे अस्पताल ले गई। युवक को कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

फफूंद थाना क्षेत्र के गांव नगला पाठक निवासी अंशु तिवारी (22) दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। एक सप्ताह पहले वह घर आया था। दिल्ली वापस जाने के लिए वह बुधवार शाम बाइक से अछल्दा चौराहे पर बस की सीट बुक कराने जा रहा था।
फफूंद के मोतीपुर मोड़ पर पहुंचते ही औरैया की ओर जा रहे एलपीजी टैंकर ने उसे टक्कर मार दी। इससे अंशु तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस घायल को अपनी गाड़ी से अस्पताल ले गई। नाजुक हालत में उसे सौ शैय्या रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन उसे कानपुर ले गए। टैंकर और चालक को पुलिस थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें