फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: टॉफी खिलाकर युवक को किया बेहोश, सामान पार

Sat, 06 Jun 2026 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा। दिल्ली से बस से घर लौट रहा एक युवक जहरखुरानी का शिकार हो गया। बदमाश ने युवक को नशीली टॉफी खिलाकर बेहोश कर दिया और उसके पास रखे दो मोबाइल फोन सहित हजारों का सामान समेटकर भाग गया। पीड़ित को बेहोशी की हालत में सीएचसी ले जाया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कंधिया निवासी शिवम (22) दिल्ली से बस से घर लौट रहा था। पीड़ित के अनुसार सफर के दौरान एक सहयात्री ने उससे जान-पहचान बढ़ाई। इटावा और बिधूना के बीच उसने खाने के लिए एक टॉफी दी। टॉफी खाने के कुछ ही देर बाद वह अचेत हो गया। इसके बाद जहरखुरान उसका सामान पार कर भाग गया। होश में आने पर पीड़ित ने लोगों को आपबीती सुनाई। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीओ बिधूना पी पुनीत मिश्र ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद थाना पुलिस ने मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपी की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें