फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पैर फिसलने से तालाब में डूबे युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। पैर फिसलने से युवक तालाब में डूब गया। जानकारी पर परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से उसे निकालने का प्रयास किया। बाद में किसी तहर उसे निकालकर जिला अस्पताल ले गए। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच की।
विज्ञापन


गांव बखरिया निवासी यतेंद्र कुमार (35) शनिवार दोपहर साढ़े 12 बजे गांव स्थित तालाब किनारे बैठे थे। तभी अचानक से उनका पैर फिसला और वह तालाब में गिरकर डूब गए। उसी दौरान आसपास के लोगों ने युवक को तालाब में गिरते देखा। जानकारी परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन व ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की। इसी बीच कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई।



तालाब से निकालने के बाद उन्हें पुलिस जिला अस्पताल ले गई। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। परिजन से पूछताछ के बाद शव को कब्जे में ले लिया। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। राजस्व टीम काे सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें