फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: भाई की शादी से 10 दिन पहले युवक की सड़क हादसे में मौत

Sun, 03 May 2026 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बेला (औरैया)। सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। उसके भाई की 12 मई को शादी है। युवक कानपुर से बहन को लेकर घर जा रहा था।
विज्ञापन

इसी दौरान थाना क्षेत्र के बिधूना मार्ग पर गांव बांधमऊ के पास ऑटो व ई-रिक्शा की टक्कर हो गई। हादसे में भाई-बहन समेत तीन घायल हो गए थे। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को थाने में खड़ा कराया है।
गांव बांधमऊ के पास ऑटो और ई-रिक्शा में शनिवार शाम टक्कर हो गई थी। हादसे में इटावा स्थित थाना भरथना के गांव सालपुर निवासी शैलेष (36), उसकी बहन कानपुर स्थित बिल्हौर क्षेत्र के गांव धौरतला निवासी सीमा (38) व कानपुर देहात स्थित थाना रसूलाबाद के गांव रतनपुर निवासी सरोज (45) गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को बिधूना सीएचसी भेजा। वहां से शैलेष को गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया गया था। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक छह भाई बहनों में बीच का है। तीन बहनों व दो भाइयों की शादी हो चुकी है। सबसे छोटे भाई की 12 मई को शादी है।
विज्ञापन

शैलेष की छह साल पहले शादी हुई थी। उसके पांच साल का बेटा व दो साल की बेटी है। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, घर में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें