फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए युवक की मौत

Wed, 11 Feb 2026 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-16-परिजन को समझाते कोतवाल राजकुमार सिंह व मौजूद भीड़। संवाद
विज्ञापन
औरैया। दुकान के ऊपर काम करते समय हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आए एक मजदूर माठू ने कानपुर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

इसकी मौत की जानकारी होने पर परिजन ने मालिक की दुकान पर पहुंचकर हंगामे की कोशिश की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजन को शांत कर दिया। परिजन को मुआवजा दिए जाने का आश्वासन दिया गया है।
शहर के मोहल्ला मोहल्ला सत्तेश्वर निवासी सुधीर कुमार पोरवाल (45) और माठू (52) सोमवार को एक दुकान के ऊपर निर्माण कार्य काम कर रहे थे। इस दौरान ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन से सरिया छू जाने से दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को परिजन जिला अस्पताल ले गए। वहां से दोनों को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन

कानपुर पहुंचने पर सुधीर कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, माठू की गंभीर हालत देखकर चिकित्सकों ने उसे दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी, बाद में उसे मृत घोषित कर दिया गया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजन बेहाल हो गए।
इसके बाद परिजन निर्माण कराने वाले दुकानदार के यहां पहुंचे और मुआवजा की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। परिजन ने बताया कि माठू इसी दुकान में लंबे समय से काम कर रहे थे।
विज्ञापन

उधर, हंगामे की जानकारी होते ही कोतवाल राजकुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। परिजन को कार्रवाई व मुआवजा दिलाए जाने को लेकर आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शांत हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें