फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बहन के घर में युवक ने दुपट्टे से लटक कर की आत्महत्या

Thu, 16 Apr 2026 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-38- राकेश कुमार। फाइल फोटो - फोटो : मानकविहीन वैन में स्कूल जाते विद्यार्थी।
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। कस्बा के मोहल्ला लोहिया नगर में बुधवार को एक युवक ने बहन के घर के बरामदे में दुपट्टे के सहारे फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। घटना के समय घर में कोई नहीं था। घर लौटी बहन ने जब भाई का शव फंदे से लटका देखा तो उसके होश उड़ गए।
विज्ञापन

मूल रूप से हमीरपुर जनपद स्थित थाना बिवार क्षेत्र के गांव भरसवा निवासी राकेश कुमार (25) बिधूना निवासी अपनी बहन संगीता के घर रहकर अपने जीजा के साथ मजदूरी करता था। बुधवार को संगीता अपनी बेटी को बुखार होने के कारण उसकी जांच कराने पैथोलॉजी गई थीं। वहीं उनके पति मनोज रिक्शा चलाने के लिए बाहर गए थे। जब संगीता घर लौटी तो भाई का शव बरामदे में फंदे से लटका मिला। शोर सुनकर आस-पास के लोग जमा हो गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की, इसके बाद शव को फंदे से उतार लिया। आत्महत्या के कारणों को पता नहीं चल सका। पुलिस की पूछताछ में बहन संगीता ने बताया कि वह करीब एक माह पहले ही अपने भाई को गांव से यहां लेकर आई थी। राकेश अपने सात भाइयों में छठवें नंबर का था। कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें