फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: साली से निकाह की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक

Tue, 23 Dec 2025 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-9 -गांव गोपालपुर स्थित टावर पर चढ़ा प्रेमी। संवाद
विज्ञापन
सहार (औरैया)। थाना क्षेत्र के गांव गोपालपुर में एक युवक साली से निकाह करने की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ गया।
विज्ञापन

उसे उतारने के लिए थाना पुलिस और दमकल भी मौके पर पहुंच गई लेकिन वह नहीं उतरा। बाद में साली को बुलाकर युवक से बात कराई गई। साली के कहने पर युवक नीचे उतर आया। पुलिस ने काउंसलिंग करने के बाद उसे घर भेज दिया।

गांव गोपालपुर निवासी 30 वर्षीय युवक का निकाह करीब तीन साल पहले हुआ था। उसका दो वर्ष का एक बेटा भी है। निकाह के बाद उसका बेला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अविवाहित साली से प्रेम संबंध हो गया। युवक परिवार के सदस्यों से दूसरे निकाह के लिए कहने लगा।
विज्ञापन

परिवार ने इसका विरोध किया तो सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह गांव के बाहर स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया। यह देख वहां लोगों की भीड़ लग गई। जानकारी पर परिजन, थाना पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई। सभी ने युवक को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना और साली को बुलाने की मांग करने लगा।



बेला थाना पुलिस साली को लेकर मौके पर पहुंची और मोबाइल पर साली की बात युवक से कराई। साली के कहने पर युवक करीब साढ़े चार घंटे बाद नीचे उतरा। इसके बाद पुलिस युवक को थाने ले गई। वहां समझाने के बाद उसे परिजन के साथ जाने दिया गया। युवक के पिता ने पुलिस को बताया कि युवक काफी समय से परेशान कर रहा है। साली से निकाह को लेकर रोजाना विवाद करता है। सहार थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह ने बताया कि युवक को समझाकर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन






नहीं पहुंची पत्नी, साली बोली-नीचे उतरने पर ही बात करेगी

साली से निकाह करने की जिद में चढ़ा युवक राजस्थान में मजदूरी करता है। पुलिस के अनुसार वह राजस्थान में मेहंदी की पत्ती तोड़ने का काम करता है। अभी कुछ दिन पहले ही घर आया था। उसके उसके टावर पर चढ़ने के बाद उसकी पत्नी मौके पर नहीं पहुंची। मौके पर पहुंची साली ने फोन से बात कर उससे नीचे उतरने के लिए कहा। उसने कहा कि नीचे आने के बाद ही कोई बात करेगी। इसके बाद युवक नीचे उतर आया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें