फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: धू-धूकर जल गई बाइक, देखता रह गया चालक, दमकल ने आग पर पाया काबू

Mon, 22 Dec 2025 07:12 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
हरचंदपुर रोड पर जलती बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अछल्दा थाना क्षेत्र के हरचंदपुर रोड स्थित गांव रजुआमऊ में रविवार शाम उस समय हड़कंप मच गया। जब गांव खुर्दा निवासी जितेंद्र की बाइक में अचानक आग लग गई। बाइक चालक कुछ कर पाता, इससे पहले बाइक पूरी तरह से जल गई। जितेंद्र ने बताया कि वह निमंत्रण कर वापस घर जा रहा था। इसी दौरान बाइक के स्टार्टर में अचानक आग लगी थी। जानकारी पर उसने बाइक को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। वहां से निकल रहे राहगीरों की वहां भीड़ लग गई। वहां मौजूद लोगों की सूचना पर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। पानी की बौछार करने के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें