फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: छह माह से चक्कर काट रही महिला ने एसडीएम कार्यालय में खुद पर उड़ेला पेट्रोल

Sun, 31 Aug 2025 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-30 एयूआरपी 38 अपने पेट्रोल डालने वाली पीड़ित महिला धनदेवी। संवाद
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। एक महिला धनदेवी ने शनिवार को एसडीएम कार्यालय में अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेल लिया। इसके बाद बेहोश होकर जमीन पर गिर गई।
विज्ञापन

यह देख एसडीएम महिला को इलाज के लिए सीएचसी ले गए। वहां से राजस्व टीम महिला को लेकर उसके गांव पहुंची। महिला ने अधिकारियों को बताया कि वह चकरोड की समस्या के लिए छह महीने से चक्कर लगा रही थी। महिला बोतल में पेट्रोल लेकर कार्यालय पहुंची थी।
शनिवार को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे एसडीएम निखिल राजपूत अपने चैंबर में लोगों की शिकायतें सुन रहे थे। तभी गांव नगला खिन्नम की धनदेवी कार्यालय पहुंचीं। वहां उन्होंने एसडीएम के सामने ही अपने झोले से पेट्रोल भरी बोतल निकाली और अपने ऊपर उड़ेल ली। यह देखकर लोग सकते में आ गए।
विज्ञापन

महिला आगे कोई कदम उठाती, इससे पहले ही वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। यह देख एसडीएम अपनी गाड़ी से तत्काल उसे लेकर सीएचसी गए। जहां डॉक्टर ने महिला की जांच की। कुछ देर में उसे होश आ गया।
इसके बाद पेट्रोल से भीगे कपड़े बदलाकर महिला को तहसील कर्मचारी उसे लेकर उसके गांव पहुंचे। वहां अधूरे पड़े चकरोड की पैमाइश कर उसे पूरा बनाने की कार्रवाई की गई।
थाना दिवस में की थी शिकायत, कार्रवाई न होने से परेशानी थीं
पीड़ित महिला धनदेवी के मुताबिक नगला खिन्नम गांव में उसके घर तक जाने के लिए एक चकरोड गाटा संख्या 41 है। कई बार नापजोख के बाद चकरोड नहीं बनाया गया।
इस दौरान खेत के मालिक तीन भाइयों ने अपने -अपने खेतों पर तारों की बैरीकेडिंग लगा दी। इससे निकलने में परेशानी हो रही थी। बताया कि उन्होंने 23 अगस्त के थाना दिवस में शिकायती पत्र दिया था। इस पर बीडीओ, आरआई तथा कोतवाली प्रभारी को कार्रवाई के आदेश हुए थे, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इससे धनदेवी परेशान थीं।


बोले एसडीएम
एसडीएम निखिल राजपूत ने बताया कि कार्यालय में आई महिला की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां उसे पूर्ण स्वस्थ बताया गया। महिला की शिकायत मार्च महीने की है।
विज्ञापन

इसमें उसके घर तक एक चकरोड बनना था। समाधान दिवस में नापजोख हो चुकी थी, लेकिन फसल खड़ी होने के चलते चकरोड नहीं पड़ सका था। शनिवार को पुनः नापजोख करवाकर चकरोड डालने की कार्रवाई की गई। एसडीएम ने बताया कि नापजोख के दौरान चकरोड वाली भूमि पर महिला भी कुछ हिस्से पर काबिज पाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें