फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बीमारी से परेशान महिला ने फंदा लगाकर दी जान

Wed, 10 Sep 2025 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। मानसिक रूप से बीमार महिला ने परेशान होकर फंदे से लटक गई। इससे उसकी मौत हो गई। कुछ दिन पहले वो मायके से ससुराल आई थी, उसका कानपुर से इलाज चल रहा था। 16 साल पहले महिला की शादी हुई थी। बेला पुलिस ने पहुंचकर छानबीन की। शव को नीचे उतारकर पुलिस ने ससुरालीजन के बयान लिए।
विज्ञापन

बेला थाना क्षेत्र के गांव पुरवा अजीत निवासी श्रीचंद यादव की 36 वर्षीय पत्नी ज्योति ने बुधवार सुबह करीब छह बजे घर की पहली मंजिल पर चुनरी के फंदे से लटक कर जान दे दी। जानकारी पर मायके कानपुर देहात थाना रसूलाबाद के यादव नगर से भाई विकास मौके पर पहुंचा। घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। थाना पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन व पूछताछ के बाद शव को नीचे उतार लिया।
भाई विकास थाना पुलिस को बताया कि बहन ज्योति मानसिक रूप से बीमार थी। इसका इलाज कानपुर से चल रहा था। वह अक्सर मायके में रहती थी। कुछ दिन पहले की ससुराल गई थी। उसके एक 14 वर्षीय बेटा समेत तीन बच्चे हैं। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि महिला काफी दिनों से बीमार थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। भाई ने किसी प्रकार का कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें