फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कानपुर देहात में नकली खाद की खेप खपाने की थी तैयारी

Wed, 10 Sep 2025 11:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-10एयूआरपी 32- मकान के इस बेसमेंट में जमा थी नकली खाद की बोरियां। संवाद
विज्ञापन
औरैया। पुलिस ने हाईवे से सटे भीखमपुर में एक मकान में छापा डाला था। यहां पर 208 बोरी नकली खाद बरामद की थीं। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि नकली खाद के कारोबारी इस खेप को कानपुर देहात में खपाना चाहते थे, इसलिए उन्होंने हाईवे के किनारे सकरे रास्ते पर बेसमेंट का ठिकाना चुना था। यहां पर लोगों की मौजूदगी न के बराबर रहती है। खास बात यह सामने आई है कि बेसमेंट के ऊपर मकान मालिक का आवास है। आरोपी नकली खाद की आवक-जावक अगस्त माह से कर रहे थे।
विज्ञापन

दो दिन पहले पुलिस ने हाईवे से सटे भीखमपुर में छापा डाला। यहां हाईवे से एक सकरे रास्ते से 100 मीटर की दूरी पर एक मकान के बेसमेंट में नकली डीएपी खाद की 208 बोरियां मिलीं। जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र कुमार वर्मा ने इसके नकली होने की पुष्टि की थी। यहां पर नकली खाद के कारोबारियों ने क्यों ठिकाना बनाया। जब पुलिस ने इसकी तह जानने का प्रयास किया तो कानपुर देहात का नाम सामने आया। आरोपी यहां से कानपुर देहात को आसानी से नकली खाद की खेप सप्लाई कर सकते थे। बीच में पुलिस की चेकिंग का भी डर नहीं था।
इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ चल रही है। वहीं, जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र कुमार वर्मा की तहरीर पर गोविंदनगर मोहल्ला निवासी प्रदीप कुमार समेत कुछ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मकान मालिक भीखमपुर निवासी आशुतोष शाक्य ने पुलिस की पूछताछ में बताया है कि प्रदीप ने उससे खाद के कारोबार के सिलसिले में किराए पर उनका बेसमेंट लिया था। अभी तक किराए का भुगतान भी नहीं मिला था। वहीं एक ट्रक खेप आने की बात स्वीकार की है। जिसे अगस्त माह की एक रात में लाया गया था। सीओ अशोक कुमार ने बताया कि पूरे मामले में गहन जांच चल रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन


पहला गोदाम था मुख्य मार्ग किनारे, दूसरा सकरे रास्ते में
एक सप्ताह पहले पुलिस ने जालौन रोड किनारे एक मकान में छापा डालते हुए नकली डीएपी खाद की एक हजार बोरी पकड़ी थी। इतने बड़े पैमाने पर नकली खाद का रॉ मैटेरियल बरेली से आ रहा था। जिस मकान को नकली खाद कारोबारियों ने ठिकाना बनाया था, वो बेसमेंट वाला था। सड़क के किनारे भी था। ऐसे में वाहनों के आवागमन में कोई दिक्कत भी नहीं थी जबकि भीखमपुर में जिस मकान को गोदाम का ठिकाना बनाया गया। वहां हाईवे से जाने के लिए 100 मीटर सकरा रास्ता है। हालांकि यहां पर लोगों की रिहाइश कम है। मकान के पिछले हिस्से में बेसमेंट में दाखिल होने का रास्ता है।

दोनों गोदामों के आपस में जुड़े हो सकते हैं तार
जालौन रोड किनारे पुलिस ने जिस नकली खाद का भंडाफोड़ किया था। उसमें पांच आरोपी पकड़े गए थे। उस नकली खाद की तरह ही भीखमपुर की भी नकली खाद है। जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि प्रयोशाला से जांच रिपोर्ट आने के बाद पूरी तस्वीर स्पष्ट हो जाएगी। फौरी जांच में भीखमपुर में मिली खाद भी नकली प्रतीत हो रही है।

फोटो-10एयूआरपी 32- मकान के इस बेसमेंट में जमा थी नकली खाद की बोरियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें